google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्रावास में मौत का सन्नाटा: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.....

Aug 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कवर्धा जिले के वनांचल में रहने वाली एक छात्रा की मौत होने का मामला सामने आया है। छात्रा एक सप्ताह से बीमार बताई जा रही है, जिसकी सूचना परिजनों को समय पर नहीं दी गई। जिस दिन ज्यादा तबीयत बिगड़ी उस दिन रात के तीन बजे सूचना दी गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला बोड़ला विकासखंड का है, परिजनों के अनुसार, बबीता पद्राम नाम की छात्रा अमेरा कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ती थी। दो दिन पहले अचानक रात में उसकी तबीयत खराब हुई थी। उस वक्त छात्रावास अधीक्षिका हॉस्टल में मौजूद नहीं थी। सुबह परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे तुरंत पहुंचकर छात्रा को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन उसे अपने घर ले जाकर अंतिम संस्कार किए। लेकिन मामले में हॉस्टल अधीक्षिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है, अगर छात्रावास में वह मौजूद रहती तो, शायद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html