google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुरा के सत्यम विहार में छाया अंधेरा: बिजली संकट से लोग बेहाल, पूर्व विधायक ने करवाया समाधान.....

2 days ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर: राजधानी के रायपुरा स्थित सत्यम विहार क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बिजली गुल रहने के कारण छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपने घरों के बाहर बैठकर बिजली के आने का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से इस समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन या बिजली विभाग ने इसका कोई समाधान नहीं किया। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि संकट की इस घड़ी में उनके वार्ड के पार्षद और क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजेश मूणत पूरी तरह से नदारद रहे।

जनता की इस परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों से बातचीत कर बिजली की समस्या का त्वरित निराकरण करवाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वर्तमान सरकार की अनदेखी पर जमकर नाराजगी जताई और 'भाजपा सरकार होश में आओ' के नारे लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html