google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

दंतेवाड़ा में विकास के दावे फेल, पटेलपारा आज भी सड़क से वंचित...

Aug 5
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दंतेवाड़ा :- दक्षिण बस्तर का दंतेवाड़ा जिला हर साल करोड़ों रुपये का खनिज राजस्व देता है, लेकिन जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बालपेट के पटेलपारा में आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच सकी है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सड़क के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को खाट पर लिटाकर ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाते हैं, जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि सड़क और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html