google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी की बढ़ी सुविधा, 273 ऑपरेशन से रेफरल लगभग नगण्य...

7 hours ago
2 min read
  • ब्रेस्ट व स्किन कैंसर की सर्जरी से लेकर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तक हो रही उपचार की सुविधा; जल्द शुरू होगी थोराकोस्कोपी और आधुनिक बर्न यूनिट.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर के दूरस्थ जिले दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं ने एक नई ऊंचाई को छुआ है। अब यहां के जिला अस्पताल में मरीजों को बड़े शहरों जैसी आधुनिक और जटिल सर्जरी की सुविधाएं मिलने लगी हैं।


















इस साल अप्रैल से लेकर अब तक यहां 273 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। इन विशेषज्ञ सर्जिकल सेवाओं के विस्तार का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि मरीजों को सर्जरी के लिए रायपुर या अन्य मेडिकल कॉलेजों में रेफर करने की दर लगभग नगण्य (शून्य के बराबर) हो गई है। स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिलने से दूरस्थ अंचल के लोगों के समय और पैसे दोनों की भारी बचत हो रही है।


कैंसर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की शानदार सुविधा -

जिला अस्पताल में अब सामान्य सर्जरी के साथ-साथ ऑनकोलॉजी (कैंसर रोग) और प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यहां न सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर के जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, बल्कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को आगे की कीमोथेरेपी के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों के साथ समन्वय कर पूरी मदद दी जा रही है। कॉस्मेटिक नजरिए से नॉन-कैंसरस ब्रेस्ट लम्प्स (गांठ) को भी सुरक्षित तरीके से हटाने की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है।


दुर्लभ और गंभीर बीमारियों का हो रहा सफल इलाज -

अस्पताल में स्किन कैंसर के मामलों में ट्यूमर निकालने के साथ ही तुरंत 'फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन' किया जा रहा है। हाल ही में 'नेक्रोटाइजिंग फैसिटिस ऑफ ब्रेस्ट' जैसे दुर्लभ और जानलेवा संक्रमण का भी सफल इलाज किया गया, जिसमें तत्काल मास्टेक्टॉमी कर स्किन कवर दिया गया। दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ इलाके में ऐसे गंभीर मामलों का इलाज होना विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का एक बेहतरीन उदाहरण है।


जल्द शुरू होगी थोराकोस्कोपी और हाई-टेक बर्न यूनिट -

आने वाले समय में अस्पताल की सुविधाओं को और भी विस्तार देने की तैयारी है। छाती से जुड़े जटिल रोगों के इलाज के लिए जल्द ही यहां 'थोराकोस्कोपी' (Thoracoscopy) की आधुनिक तकनीक शुरू की जाएगी। इसके अलावा, आग से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक 'वर्ल्ड-क्लास बर्न यूनिट' भी स्थापित करने की तैयारी चल रही है, जिससे मरीजों को दूसरे शहरों में ले जाने का जोखिम खत्म हो जाएगा।


'सेवा संकल्प अभियान' ला रहा है रंग -

राज्य सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दूर-दराज के क्षेत्रों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता का यह सीधा असर है। स्थानीय स्तर पर ही मजबूत होती इस स्वास्थ्य व्यवस्था ने बस्तर के लोगों को उनके ही जिले में एक नया जीवनदान देना शुरू कर दिया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html