google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा रक्तदान रिकॉर्ड: 3,100 से अधिक लोगों ने दिया खून....

Aug 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के निकट जेएमडी टेंट में कल (रविवार) लक्ष्मी तरु फाउंडेशन और युग संस्कृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में देश के सबसे बड़े मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस मेगा रक्तदान अभियान में 3,100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, कैबिनेट मंत्री रविंद्र सिंह इंद्राज तथा सांसद योगेंद्र चंदोलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अतिथियों ने इस सामाजिक पहल के लिए लक्ष्मी तरु फाउंडेशन और युग संस्कृति न्यास की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना नहीं, बल्कि देशभर में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। उनका कहना था कि रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, कैंसर रोगियों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों तथा चिकित्सा दलों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सा टीमों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html