सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया काम की गूंज: PWD ने कसी कमर, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की हाई-लेवल कमिटी गठित.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण में धांधली और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अब सख्त रुख अपना लिया है। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन कार्यों की पोल खोलने के लिए विभाग ने चार वरिष्ठ इंजीनियरों की एक विशेष जाँच समिति का गठन कर दिया है। यह कमिटी महज तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को सौंपेगी।
जांच दल में मुख्य अभियंता व्ही.एस. कोरम, अधीक्षण अभियंता राजीव नशीने के साथ-साथ कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना और सी.एस. ओगरे को शामिल किया गया है।
इन गंभीर बिंदुओं पर होगी गहराई से पड़ताल
विभाग द्वारा बनाई गई यह कमिटी निम्नलिखित प्रमुख मामलों पर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेगी:
लैब टेस्ट और तकनीकी मानक: सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल हुए जीएसबी (GSB), डब्लूएमएम (WMM), सब-ग्रेड, डामर की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व और लेवल जैसे तकनीकी पैमानों की स्वतंत्र प्रयोगशालाओं से जांच कराई जाएगी।
भुगतान पर रोक और कार्रवाई: जांच पूरी होने तक संबंधित सड़क परियोजनाओं के भुगतानों पर रोक लगाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार साबित होने पर दोषी अधिकारियों और कार्यपालन एजेंसियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता: डोंगरगांव-कुमरदा समेत जिन इलाकों में सड़क खोदकर यूं ही छोड़ दी गई है, वहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य, चेतावनी संकेत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की संस्तुति की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments