रायपुर में गरजा निगम का बुलडोजर: रावतपुरा फेस-2 में अवैध मकानों पर कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: राजधानी की रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह से ही हड़कंप का माहौल है। नगर निगम की टीम करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची है और बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों पर बड़ी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने रावतपुरा फेस-2 में ऐसे करीब 40 मकानों को पहले ही नोटिस जारी किया था, जिनका निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से किया गया था। नोटिस के बाद भी कोई उचित कदम न उठाए जाने पर अब निगम का अमला एक्शन मोड में है और आज सुबह से ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय घटना से निपटने के लिए निगम अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद है। नगर निगम की इस सख्त बुलडोजर कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मची हुई है।





.jpg)








Comments