किसानों के खातों में डेढ़ लाख करोड़ पहुंचते ही बौखलाई कांग्रेस: अमित चिमनानी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पार्टी के हालिया बयानों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही नियमित सहायता कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार ने तीन साल से भी कम के कार्यकाल में किसानों के खातों में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बड़ी राशि पहुंचाई है। इसके साथ ही, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर की जा चुकी है।
अमित चिमनानी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए 20 लाख से अधिक परिवारों को छत मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। राज्य के इतिहास में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटित किया गया है, जिसमें अकेले सड़कों के निर्माण के लिए एक साल के भीतर 9 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में भारी कर्ज लेकर भ्रष्टाचार करने वाले नेता अब जनता को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत और झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं।
सरकार की वित्तीय स्थिति और कर्ज के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों के दौरान केवल 49,279 करोड़ रुपये का ही शुद्ध ऋण लिया गया है। यह उधार एफआरबीएम (FRBM) अधिनियम के तहत तय की गई सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की 3% की सीमा के पूरी तरह भीतर है। राज्य की अर्थव्यवस्था पूरी तरह संतुलित है और कुल बकाया कर्ज तय कानूनी तथा केंद्रीय वित्त आयोग की निर्धारित सीमाओं के दायरे में ही है। इसके अलावा, ब्याज का भुगतान राजस्व प्राप्तियों के मात्र 7.96% के बराबर है, जो तय की गई 10% की सुरक्षित सीमा के अंदर आता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments