google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस MLA ने की जल्द मंत्रिमंडल का गठन करने की मांग, मुख्यमंत्री से कही ये बात.....

Dec 21, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सत्ता पक्ष को महतारी वंदन योजना और धान खरीदी पर घेरा. विधायक ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अनुपूरक बजट से समझ में आया कि केवल यह 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिससे यह आंकलन निकल रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी |


कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसानों से अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में 21 क्विंटल 3100 में धान खरीदी की बात कही गई. जबकि हमने 20 क्विंटल की बात कही थी, तब इसका विरोध किया गया. कल 21 क्विंटल का आदेश जारी हुआ, लेकिन प्रावधान नहीं है. आदेश जारी कर दिया, लेकिन सोसायटी को आदेश दिया. 700 क्विंटल छोटी सोसायटी और 1600 से ज्यादा बड़ी सोसायटी नहीं खरीद पाएंगे. किसानों को न्याय योजना की चौथी क़िस्त दें, जल्द मंत्रिमंडल का गठन कीजिए, मुख्यमंत्री उमेश पटेल ने कहा कि भाजपा की फ्लैगशिप योजना ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए बजट में 1200 करोड़ के प्रावधान का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इसे मार्च तक के लिए अनुपूरक बजट माने तो जो प्रावधान किया गया है, और इनके कैलकुलेशन के हिसाब से चले तो 1 महीने में 300 करोड़ रुपए है. और इस अनुपूरक बजट से समझ में आया कि केवल यह 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिससे यह आंकलन निकल रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी, इन्होंने पहले किसानों को ठगा और अब माताओं को ठगने का काम कर रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html