google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस ने 60 साल तक पिछड़ा वर्ग के साथ किया धोखा, अब जमीन खिसकने पर राहुल गांधी मांग रहे माफी....

Aug 2, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ, कांग्रेस कभी अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


  • भाजपा ने हमेशा पिछड़ा वर्ग समाज को उनका हक और सम्मान दिया : प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव


  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए


बिलासपुर:- आज पिछड़ा समाज राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। और विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को आत्मसात करके देश की ताकत बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग समाज के हित के बारे में नहीं सोचा और ना ही कोई कार्य किया। जबकि मोदी सरकार ने कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। जिसका लाभ समाज उठा रहा है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये बातें सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन में कही। साव ने कहा कि, जब कांग्रेस की जमीन खिसक गई तो पिछड़ा समाज के बारे में याद आ रही है और उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जिस कांग्रेस ने 60 साल तक अन्य पिछड़ा वर्ग की सुध नहीं ली, आज अचानक डोरे डाल रही है। राहुल गांधी अन्य पिछड़ा वर्ग से माफी मांग रहे हैं। आज पिछड़ा समाज जानता है, कौन उनका हितैषी है और किसने उनका वर्षों तक उपयोग किया, पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन वाले भारत में हर वर्ग प्रगतिरत है। अब कांग्रेस कभी अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होगी।


साव ने संभागीय सम्मेलन में मोदी सरकार के 11 साल के विकास कार्यों को लेकर जन जागरूकता करने कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के विचार का समर्थन किया। इस अवसर पर सिम्स परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया और कार्यकर्ताओं को भी अपने क्षेत्र में पौध रोपण करने आव्हान किया।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव पिछड़ा वर्ग समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने का कार्य किया है। पार्टी की नीतियों में सामाजिक समरसता सर्वोपरि रही है, मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग को गरिमामयी प्रतिनिधित्व देकर इस संकल्प को साकार किया गया। प्रदेश में ओबीसी समाज ने जो स्नेह और समर्थन दिया, उसे भाजपा कभी नहीं भूल सकती। यही कारण है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी पिछड़े वर्ग को बराबर का अवसर दिया गया। सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत की सेना को निर्णायक शक्ति दी गई। सेना ने आतंक के अड्डों को चुन-चुनकर ध्वस्त किया और पूरी दुनिया में भारत की सामरिक क्षमता और निर्णायक नेतृत्व का डंका बजा। आज भारत को विश्व समुदाय एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित राष्ट्र के रूप में देखता है।


सम्मेलन में भाजपा प्रदेश किरण सिंहदेव, मंत्री लखनलाल देवांगन, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक प्रणव कुमार मरपाची, विधायक प्रेमचंद पटेल , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

....….. .…....

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html