छुट्टियों का फायदा उठाकर स्कूल से कंप्यूटर व साउंड सिस्टम चोरी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सिंघोड़ा:- चोरों ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेंधमारी की है, लगातार तीन दिनों की शासकीय छुट्टी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने स्कूल भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट, 6 बैटरियां और 2 साउंड बॉक्स पार कर दिए | चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 बताई जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्मीपाली निवासी कोमल प्रसाद पटेल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल ने 18 सितंबर 2026 को सिंघोड़ा थाने पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया कि 13 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक विद्यालय में शासकीय अवकाश था, इसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया |
छुट्टी खत्म होने के बाद जब स्कूल खुला, तो विद्यालय भवन का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि कमरों में रखे कंप्यूटर सेट, 6 अदद बैटरियां और 2 बड़े साउंड बॉक्स गायब थे | बताया गया आसपास काफी तलाश और पूछताछ करने के बाद भी जब सामान का कोई सुराग नहीं मिला, तो प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों व शाला विकास समिति को अवगत कराते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई | सिंघोड़ा पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध सही पाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(E) और धारा 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments