कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपने निवास कार्यालय पर फहराया तिरंगा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज निवास कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम वीर शहीदों के अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखें और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
इस अवसर पर आयुष संचालक राजेंद्र कुमार कटारा भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने देश के वीर शहीदों को याद किया और देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित तिरंगा रैली और व्यवस्थाओं की कमान संभाली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments