छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार पर CM साय सख्त, बीजापुर मामले में जांच के निर्देश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या डराने-धमकाने से जुड़ी शिकायत सामने आते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए।
छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की होगी नियमित निगरानी -
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इन संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज -
इसी बीच बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अब पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बच्चों के साथ दुर्व्यवहार या उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





.jpg)








Comments