बारिश में निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन सुगम बनाने के लिए सीएम साय के सख्त निर्देश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बारिश के दौरान निर्माणाधीन और खराब सड़कों के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है। अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक की जर्जर सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद, उन्होंने सरगुजा कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर तत्काल निरीक्षण और सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री साय द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:-
त्वरित मरम्मत: खरसिया चौक और अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों के बड़े गड्ढों को भरने, समतलीकरण करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में पुलिस के समन्वय से आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।
कलेक्टरों को जमीनी निगरानी के आदेश: सभी जिला कलेक्टरों को निर्माणाधीन सड़कों की नियमित समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलिया के पास कटाव या जलभराव वाले स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विभागीय समन्वय: राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगरीय निकायों को आपसी समन्वय से समस्याओं का त्वरित समाधान निकालने का निर्देश है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
कार्यों में आएगी तेजी: मानसून समाप्त होते ही निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लंबे समय तक असुविधा न रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments