गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम साय का नमन: “आदर्श सदैव मार्गदर्शक”....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बापू को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग ने पूरी दुनिया को शांति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया है। उनके विचार हमेशा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और आत्मनिर्भरता का आधार रहे हैं। उनका पूरा जीवन हम सभी को कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सादगी से भरपूर जीवन, मजबूत नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति अटूट समर्पण हर देशवासी के लिए अनुकरणीय है। उनका लोकप्रिय नारा 'जय जवान-जय किसान' आज भी हमारे अन्नदाताओं और सुरक्षाबलों के देश के प्रति अमूल्य योगदान की याद दिलाता है।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि इन महान विभूतियों के विचार और जीवन मूल्य हमें निरंतर सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments