google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ACB रेड में पकड़े गए क्लर्क, आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति...

Aug 15
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अंबिकापुर :- अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क ऋषि सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष सत्र न्यायालय ने 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2013 में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनके घर पर छापा मारा था। जांच में मिली नगदी, जेवर और अचल संपत्तियों का मूल्य उनकी वैध आय से 1049 गुना अधिक पाया गया था।


मामले में ACB ने 2018 में अभियोग पत्र विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया था। मामले की सुनवाई के दौरान क्लर्क अपनी बेहिसाब संपत्ति के आय का स्रोत नहीं बता सके। कोर्ट ने क्लर्क की सभी जमानत खारिज कर दी है।


जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क ऋषि सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए 18 जून 2013 को उनके केदारपुर स्थित मकान में छापा मारा था। ACB की जांच में उनके निवास से 14 लाख 12 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए गए थे। उनके नाम पर कई अचल संपत्तियां मिलीं। क्लर्क की कुल संपत्ति, कुल आय से 1049 गुना अधिक मिली थी।

#ambikapur #ACB #Anticorruptionbureau #brekingADnnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html