स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी - मंत्री टंक राम वर्मा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
बलौदाबाजार, 06 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छत्तीसगढ़ में जनहित के विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 'सेवा मेरा योगदान' पहल के तहत बलौदाबाजार के ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में एक विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया।
इस अभियान की खास बात यह रही कि प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खुद आगे बढ़कर हाथों में झाड़ू उठाई और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। उनके इस साहसिक और प्रेरणादायक कदम ने वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह भर दिया। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास फैले कचरे को साफ कर डस्टबिन में डाला।

'संस्कार बनती है स्वच्छता'
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का दिखावा नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत है जो निरंतर अभ्यास से हमारा संस्कार बन जाती है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है। आज इस अभियान से जुड़कर लोगों में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, वह बेहद सराहनीय है।
इस स्वच्छता अभियान में कलेक्टर, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक पूरी तल्लीनता के साथ शामिल हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments