मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी, आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुंबई: महागठबंधन और अन्य मुद्दों को लेकर मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को आयोजित किए गए CJP (सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के विरोध प्रदर्शन के मामले में कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। बिना अनुमति या नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए इस आयोजन के मुख्य आयोजकों और उसमें शामिल 400 से 500 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
क्राइम नंबर 515/26 के तहत हुई कार्रवाई -
मुंबई पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले को लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्राइम नंबर 515/26 दर्ज किया है।
किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस ?
प्रशासनिक नियमों की अनदेखी और प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने के चलते पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और स्थानीय अधिनियमों के तहत कार्रवाई की है:
BNS की धारा 189 और 223
महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(3) एवं 135
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान जुटाई गई भीड़ और व्यवस्था से जुड़े तमाम पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments