google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में स्वर्ण और जयपुर नेशनल में जीता कांस्य...

47 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर परचम लहराया है। जयपुर में जारी 46वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य की रिकर्व टीम ने पहली बार कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं दूसरी ओर, पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक देश की झोली में डाला है।


जयपुर के मैदान पर गीतेश यादव, श्रेयांश वर्मा, युवराज और अविनाश की चौकड़ी ने रिकर्व टीम इवेंट में बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस दोहरी उपलब्धि से प्रदेश के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों का कड़ा संघर्ष और खिलाड़ियों का समर्पण आज रंग लाया है। सीमित संसाधनों और खुद के खर्च पर आधुनिक उपकरण जुटाकर अभ्यास करने वाले इन युवाओं ने साबित कर दिया कि लगन पक्की हो तो अभाव कभी बाधा नहीं बनते। संघ ने पहले ही ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों व कोचों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।


वर्तमान प्रतियोगिता में राज्य के सात खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक पदकों की उम्मीद बढ़ गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html