google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भूपेश बघेल का तीखा तंज, बोले- रेबीज की जांच हो...

Nov 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: बागेश्वर धाम के मुख्य कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ा तंज कसते हुए कहा है कि उनके बयानों से साफ है कि 'केमिकल लोचा' है और तुरंत रेबीज की जांच कराई जानी चाहिए।


संतों की नाराजगी के बाद मांगी थी माफी -

यह पूरा विवाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित कथा के दौरान दिए गए एक बयान से शुरू हुआ था, जिसमें शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण की मुद्राओं की तुलना की थी। इस टिप्पणी के बाद मथुरा और वृंदावन के साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया था। बढ़ते विवाद को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि अगर किसी की भावना आहत हुई है, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। हालांकि, माफी मांगने के बाद भी यह मुद्दा शांत नहीं हुआ है और राजनीतिक गलियारों में इस पर बयानबाजी तेज हो गई है।


पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं दोनों नेता -

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री और भूपेश बघेल के बीच वैचारिक टकराव कोई नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों के बीच अंधविश्वास और धार्मिक आयोजनों को लेकर तीखी बयानबाजी देखने को मिल चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस ताजा टिप्पणी ने एक बार फिर इस मुद्दे को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।


  • भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर मचा बवाल।

  • भूपेश बघेल का तंज- 'केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच हो।'

  • मथुरा-वृंदावन के संतों की आपत्ति के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी थी माफी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html