2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’...
सबसे मजेदार बात फिल्म में एक प्यारी सी बाल कलाकार है उस बाल कलाकार का नाम है वर्षा सिंन्हा ।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भेद’ अब आगामी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म का निर्माण सुदर्शन स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। फिल्म ‘भेद’ का निर्देशन विवेक कमलेकर ने किया है, जबकि फिल्म के लेखक एवं निर्माता सत्येंद्र यादव हैं। फिल्म के सह-निर्माता हेमू साहू हैं।

‘भेद’ की कहानी पुनर्जन्म, परकाया प्रवेश और अंधविश्वास जैसे विषयों को केंद्र में रखकर बुनी गई है। फिल्म के माध्यम से इन रहस्यमयी और संवेदनशील विषयों को रोचक कहानी के साथ प्रस्तुत करते हुए अंधविश्वास पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने और सवाल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।
फिल्म की शूटिंग बालोद जिले के अर्जुंदा, मटेवा, टिकरी और मटिया ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है। छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति, परिवेश और ग्रामीण जीवन की झलक भी फिल्म में देखने को मिलेगी। फिल्म में छत्तीसगढ़ एवं देश के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में मन कुरैशी, राया डिंगोरिया, रेशमा जैन, हर्षवर्धन, साहिल दास, सुरेश गोंडाले, उपासना वैष्णव, जय कसेर, प्रकाश ताम्रकार, लिनीशा शर्मा और वर्षा सिन्हा शामिल हैं।
फिल्म के निर्माता सत्येंद्र यादव के अनुसार, ‘भेद’ केवल मनोरंजन तक सीमित फिल्म नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास और उससे जुड़े भ्रम को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। वहीं सह-निर्माता हेमू साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, संस्कृति और स्थानीय परिवेश को बड़े पर्दे पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना फिल्म की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।
फिल्म ‘भेद’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म की रिलीज़ को लेकर कलाकारों और पूरी टीम में उत्साह है तथा दर्शकों से फिल्म को अपना प्यार और सहयोग देने की अपील की गई है।
विशेष इस खबर के साथ एक फोटो लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की हीरोइन से मुलाकात हुई थी स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के कार्यक्रम के दौरान 2026 में वह फोटो को शेयर किया जा रहा है खबर के साथ में।
फिल्म: भेद
रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर 2026
निर्देशक: विवेक कमलेकर
लेखक एवं निर्माता: सत्येंद्र यादव
सह-निर्माता: हेमू साहू
बैनर: सुदर्शन स्टूडियो
शूटिंग स्थल: अर्जुंदा, मटेवा, टिकरी, मटिया क्षेत्र, जिला बालोद छत्तीसगढ़।
एक विशेष सूचना इस समाचार में इस फिल्म की लीड हीरोइन को दंतेला फिल्म में और फिल्म को बेस्ट फिल्म बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है अब देखना यह होगा कि लीड हीरोइन इस फिल्म को अवार्ड दिला पाती है कि नहीं "भेद" फिल्म को।
शालिनी न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments