छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सीएम हाउस में गूंजा "जय छत्तीसगढ़ महतारी", मंत्रियों और विधायकों ने की विशेष पूजा..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। राज्य के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से राज्य लगातार शांति, सुशासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली परंपराओं और जनजातीय विरासत को हमेशा अक्षुण्ण बनाए रखने की कामना की, ताकि छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कई विधायक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments