सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता है जब महिलाएं आत्मविश्वास से अपने निर्णय ले सकें और हर बच्चे को पोषण, शिक्षा तथा सुरक्षा मिले। उन्होंने 'सेवा संकल्प अभियान' को इसी सोच को घर-घर तक पहुंचाने का एक अहम अवसर बताया है।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ उन अंतिम परिवारों तक पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
महतारी वंदन योजना से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास -
महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को बड़ा संबल मिला है। इससे महिलाएं न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि छोटे रोजगार भी शुरू कर रही हैं। इसके अलावा स्व-सहायता समूहों के जरिए भी महिलाएं उद्यम और कौशल से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव उनके पूरे परिवार पर पड़ रहा है।
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम -
एक स्वस्थ समाज के लिए बचपन को मजबूत नींव बताते हुए मंत्री राजवाड़े ने आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को अहम बताया। 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए अभिभावकों और समुदाय को आंगनवाड़ी की गतिविधियों, बच्चों के पोषण और स्वच्छता से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ का संदेश हर घर तक पहुंचना चाहिए ताकि बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार विविध और पर्याप्त आहार मिल सके।
सुरक्षित बचपन के लिए समाज की एकजुटता जरूरी -
सुरक्षित बचपन की वकालत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा और उपेक्षा जैसी सामाजिक बुराइयों से केवल कानून के सहारे नहीं लड़ा जा सकता। इसके लिए परिवार, पंचायत, आंगनवाड़ी और पूरे समुदाय को सजग होना पड़ेगा। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भयमुक्त माहौल देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में मंत्री राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान और 'आंगन मिलन' के जरिए संवाद और सहभागिता को बनाए रखें। जब शासन और समाज मिलकर काम करेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।
#ChhattisgarhNews #ViksitChhattisgarh #WomenEmpowerment #MahtariVandanYojana #Anganwadi #ChildNutrition #LaxmiRajwade #ChhattisgarhGovt #SevaSankalpAbhiyan #WomenAndChildDevelopment






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments