छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर की विशाल आम सभा कल: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी मुख्य अतिथि....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: महिला सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर द्वारा एक भव्य आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन (चौ. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन) में संपन्न होगा। यह पूरा आयोजन चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन और महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है।
डॉ. ममता साहू करेंगी शिरकत -
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू उपस्थित रहेंगी। इस दौरान वे महिला उद्यमियों और व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करेंगी और उनके सर्वांगीण विकास तथा व्यापार में नए अवसरों को लेकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन साझा करेंगी।
व्यापारिक संभावनाओं को मिलेगा बढ़ावा -
महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी और प्रदेश कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें उद्योग जगत की नई संभावनाओं से जोड़ना है।
चेम्बर की पदाधिकिरियों ने प्रदेश की समस्त महिला सदस्यों, महिला उद्यमियों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय (मंगलवार शाम 5 बजे) पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
डॉ. इला गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, महिला चेम्बर) - मो. 92001-26862
मनीषा तारवानी (प्रदेश महामंत्री, महिला चेम्बर) - मो. 94255-02398
नम्रता अग्रवाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष, महिला चेम्बर) - मो. 98278-22285






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments