google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हर महीने मिलेंगे ₹25 हजार, छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा...

1 day ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :- राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को मंजूरी दे दी है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स के लिए राहत की खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को हर महीने 25 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। नया स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड व वेतन से जुड़ी मांग को लेकर चल रहा आंदोलन भी खत्म हो गया है।


















महीने की आय में अब सीधे होगी बढ़ोतरी-

राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स को अब तक अपेक्षाकृत कम स्टाइपेंड दिया जा रहा था। लंबे समय से डॉक्टर इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाली राशि कम है। अब सरकार के नए आदेश के बाद इंटर्न्स को हर महीने 25 हजार रुपये मिलेंगे। इससे इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड-

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक संशोधित स्टाइपेंड की व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। यानी अक्टूबर महीने से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नई दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।


मंत्री से मुलाकात के बाद आया फैसला-

इंटर्न डॉक्टरों की मांग को लेकर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इसके बाद स्टाइपेंड बढ़ाने की दिशा में निर्णय लिया गया और अब विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।


आंदोलन के बाद सरकार ने जारी किया आदेश-

स्टाइपेंड में संशोधन की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर लगातार सरकार के सामने अपनी बात रख रहे थे। डॉक्टरों का कहना था कि मांगों पर पहले आश्वासन मिलने के बावजूद जब आदेश जारी नहीं हुआ, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। अब स्टाइपेंड बढ़ाने का आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद डॉक्टरों की प्रमुख मांग पूरी हो गई है। सरकार के इस फैसले से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html