google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग: 25 वरिष्ठ डॉक्टरों व चिकित्सा अधिकारियों के तबादले.....

50 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 25 वरिष्ठ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मंत्रालय (महानदी भवन) से अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा राज्यपाल के नाम से 17 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया।


















कई जिलों के CMHO और सिविल सर्जन बदले गए-

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) तथा जिला अस्पतालों के प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों के पदों पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं:


  • महासमुंद व सुकमा: महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को उप संचालक (राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर) बनाया गया है। वहीं सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद का नया प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है।


  • धमतरी व बेमेतरा: धमतरी जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार टोंडर को धमतरी का प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि वर्तमान CMHO डॉ. यू.एल. कौशिक का स्थानांतरण मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन पद पर किया गया है। बेमेतरा में डॉ. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


  • सरगुजा संभाग व उत्तरी छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय से डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी CMHO बनाया गया है। वहीं सूरजपुर के प्रभारी CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को सरगुजा संभाग का नया संभागीय संयुक्त संचालक (स्वास्थ्य सेवाएं) नियुक्त किया गया है। कोरिया के प्रभारी CMHO डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर का प्रभारी CMHO बनाया गया है।


  • मुंगेली व बलरामपुर: बिलासपुर के डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का प्रभारी CMHO और डॉ. राकेश कुमार को मुंगेली जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। बलरामपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता को राजपुर CHC भेजा गया है, जबकि राजपुर CHC के डॉ. रामप्रसाद तिर्की को बलरामपुर जिला अस्पताल का नया प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।


  • मानसिक चिकित्सालय सेंदरी: राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी (बिलासपुर) के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मानपुर-चिरमिरी-भरतपुर मानसिक अस्पताल का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है, जबकि बिल्हा CHC के डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी मानसिक अस्पताल का नया प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेंगी। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, स्वास्थ्य मंत्री के विशेष सहायक, संबंधित जिला कलेक्टर्स तथा जिला कोषालय अधिकारियों को पालनार्थ प्रेषित कर दी गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html