google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की पहचान गड्ढों वाले सड़कों से हो गयी है - कांग्रेस....

46 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की सत्तासीन भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ की पहचान अब 'गड्ढों वाली सड़कों' से होने लगी है।

















प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख मार्गों और पहुंच मार्गों पर जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं। ये गड्ढे सरकार के सुशासन और विकास के दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में भाजपा सरकार ने न तो कोई नई सड़क बनवाई है और न ही पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम ही कराया है।


खजाने की तंगहाली से मेंटेनेंस का काम पूरी तरह ठप -

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार के खजाने की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। राजधानी रायपुर से लेकर गांव-कस्बों तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद हालात इतने भयावह हो गए हैं कि लोगों के लिए सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है।


दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान का जिम्मेदार कौन ?

विपक्ष का कहना है कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर केवल प्रचार-प्रसार तक सीमित है। जहां एक ओर मंत्री और अधिकारी सिर्फ समीक्षा और निरीक्षण के खोखले दावे कर रहे हैं, वहीं आम जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसों और वाहनों के नुकसान का हवाला देते हुए कांग्रेस ने सरकार से सीधे सवाल किए हैं:


  • सड़कों की मरम्मत आखिर कब होगी और जानलेवा गड्ढे कब भरे जाएंगे?

  • इन गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा?

  • सरकार यह सार्वजनिक करे कि सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर अब तक कितना पैसा खर्च किया गया है?

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html