महादेवा घाट रायपुर में कल होगी छठ पूजा की तैयारी बैठक, समिति ने बुलाई अहम चर्चा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर, 9 अक्टूबर: राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित छठ महापर्व आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक कल यानी शनिवार, 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से बेबीलॉन टावर के ग्राउंड फ्लोर, वीआईपी चौक, रायपुर में आयोजित की जाएगी। आगामी छठ पर्व की तैयारियों को सुचारू रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह करेंगे। इसमें आगामी पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
बैठक में इनकी रहेगी विशेष उपस्थिति -
समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। बैठक में उप प्रमुख कन्हैया सिंह व संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव ब्रजेश सिंह, इसके अलावा रविंद्र सिंह, रामकुमार रजावत, अजय शर्मा, बेदनारायण, मनोज सिंह, परमानन्द सिंह, पंकज चौधरी, शेखर बंका सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments