चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा, बस्तर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जगदलपुर :- चार दिनों तक चली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच संभागों से करीब 700 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, हैंडबॉल और रग्बी जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अलग-अलग खेलों में बस्तर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में बस्तर संभाग की टीम विजेता रही। दोनों वर्गों में बेहतर खेल दिखाते हुए खिलाड़ियों ने खिताब हासिल किया।रग्बी प्रतियोगिता में भी बस्तर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में बस्तर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि बालक वर्ग में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चार दिनों तक चले इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, हैंडबॉल और रग्बी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना था।
समापन समारोह में खेल के साथ-साथ बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्य यंत्रों और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। खेल परिसर में बस्तर की परंपरा और संस्कृति की झलक देखकर खिलाड़ी और दर्शक उत्साहित नजर आए।
समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद खेल अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बस्तर संभाग की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह है। ऑल ओवर चैंपियन बनने के बाद बस्तर के खेल क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments