google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गणेश पंडालों में CCTV कैमरे और फायर सेफ्टी अनिवार्य.....

Sep 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

धमतरी आगामी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिटी कोतवाली परिसर में गणेशोत्सव आयोजन समितियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की करीब 20 प्रमुख समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा, यातायात, सीसीटीवी, अग्निशमन, बिजली और डीजे सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर 16 सूत्रीय दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार, सिटी कोतवाली के उप निरीक्षक बी.आर. सिन्हा, विद्युत विभाग के अधिकारी और आयोजन समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


पंडालों में CCTV कैमरे अनिवार्य

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक गणेश पंडाल के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पंडाल में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के साथ रात के समय जिम्मेदार सदस्यों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और विसर्जन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय का पालन करना होगा। आयोजन के कारण सामान्य यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए समितियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।


DJ और बिजली को लेकर भी निर्देश

अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक पंडाल में फायर एक्सटिंग्विशर और रेत से भरी बाल्टियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली की अवैध हुकिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। समितियों को विद्युत विभाग से नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन लेने को कहा गया है। प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा डीजे के इस्तेमाल में शासन और न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करना होगा।


नशे और भड़काऊ सामग्री पर सख्ती

पंडाल परिसर में असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। आयोजन समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए नशा सेवन प्रतिबंधित रखने को कहा गया है। इसके अलावा किसी धर्म, संप्रदाय, गुरु या राजनेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी अथवा भड़काऊ सामग्री के प्रचार-प्रसार से बचने के निर्देश दिए गए। पंडालों के आसपास यातायात बाधित न हो, इसके लिए व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी समितियों को अपने पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए। समितियों ने नियमों का पालन करते हुए गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html