कांकेर मेंवानियत: 9वीं की छात्रा को अपहरण कर बनाया हवस का शिकार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला कांकेर जिले के पखांजूर इलाके से सामने आया है, जहां एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।
शातिर तरीके से किया था अपहरण -
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुजीत मल्लिक ने सुनियोजित साजिश के तहत 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को पहले अपने जाल में फंसाया और फिर बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को लगातार कई दिनों तक बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस का एक्शन -
घटना से सहमी पीड़िता ने किसी तरह आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर पखांजुर थाने की पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामला दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी सुजीत मल्लिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से आगे की जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments