पढ़ाई की इच्छा है, सुरक्षित कक्ष नहीं, भंवतरा में स्कूल भवन की मांग तेज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर चांपा :- एक गांव, जहां स्कूल तो है… मगर बैठकर पढ़ने लायक सुरक्षित भवन नहीं! मैं बात कर रहा हूं ग्राम पंचायत भंवतरा की, जहां बच्चे हैं, स्कूल है और पढ़ने की इच्छा भी है… लेकिन बच्चों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्कूल भवन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शासकीय प्राथमिक शाला भंवतरा का मूल भवन वर्तमान में उपयोग योग्य नहीं है। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई अतिरिक्त कक्ष भवन में संचालित हो रही है। लेकिन चिंता की बात यह है कि जिस अतिरिक्त कक्ष में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, उसकी स्थिति भी जर्जर बताई जा रही है।

वहीं, इसी परिसर में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंवतरा के भवन की स्थिति भी चिंताजनक है। बारिश के समय छत से पानी का सीपेज होता है, छत का प्लास्टर जगह-जगह गिर रहा है तथा छत और दीवारों में दरारें भी दिखाई दे रही हैं। और सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा होता है जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला की छत को तिरपाल से ढका गया है। यदि बारिश से बचाव के लिए विद्यालय की छत पर तिरपाल लगाना पड़ रहा है और भवन में दरारें पड़ चुकी हैं, तो ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

❓ सवाल सिर्फ भवन का नहीं, बच्चों की सुरक्षा का है।


आखिर कब तक तिरपाल के सहारे स्कूल चलेगा? जब स्कूल भवन ही सुरक्षित नहीं होगा तो छोटे-छोटे बच्चे आखिर कहां बैठकर पढ़ेंगे? गांव के बच्चों को भी ऐसा विद्यालय परिसर मिलना चाहिए, जहां वे बिना डर के सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।
📢 हमारी मांग स्पष्ट है—
शासकीय प्राथमिक शाला भंवतरा के नवीन मूल भवन का शीघ्र निर्माण कराया जाए और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंवतरा के भवन की तकनीकी जांच कराकर तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
तिरपाल स्थायी समाधान नहीं है।
बच्चों को सुरक्षित छत और सुरक्षित स्कूल चाहिए।
✊ बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments