google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गरियाबंद स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया।

















धर्मनगरी गरियाबंद स्थित विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, संकल्प और सेवा भावना का वातावरण नजर आया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक दीप नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। दीप प्रज्वलन के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संगम नजर आया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोषके साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा काल देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने और 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से देश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html