google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BRC ने दिए APAAR ID और यू-डाइस कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश.....

11 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली:- विकासखंड स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा सरायपाली में विभागीय कार्यों की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) देवानंद नायक एवं समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। बैठक में बीआरसी देवानंद नायक द्वारा विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपार आईडी, SHVR की जानकारी, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, किचन गार्डन विहीन विद्यालयों की जानकारी, यू-डाइस स्टूडेंट मॉड्यूल एवं टीचर मॉड्यूल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


इसके साथ ही NRTC बच्चों की सूची, जिन बच्चों का आधार उपलब्ध नहीं है उन्हें छोड़कर शेष विद्यार्थियों की APAAR ID संबंधी SO3 फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने, स्टूडेंट मॉड्यूल में विद्यार्थियों को इंपोर्ट करने अथवा कक्षा परिवर्तन में समस्या होने पर SO3 फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। यू-डाइस में जिन शिक्षकों का स्थानांतरण हो चुका है, सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके स्थान पर प्रभारी शिक्षक का नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी की जानकारी हार्ड कॉपी में जमा करने के संबंध में भी चर्चा की गई।


बैठक में CGVSK ऐप में शिक्षक पंजीयन एवं उपस्थिति की जानकारी, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति तथा अन्य विभागीय विषयों की भी समीक्षा की गई। बीआरसी देवानंद नायक ने सभी संकुल समन्वयकों को संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त संकुल समन्वयकों की सहभागिता रही। बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालय स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html