google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में 25 लाख से तैयार हुआ बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड.....

37 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत इसी संकल्प का प्रभाव महासमुंद जिले में भी दिखाई दे रहा है। 



















जिला मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट ग्राउंड में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कराया गया है। लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्ण होकर खिलाड़ियों के लिए शुरू किए गए इस बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड से युवाओं को नियमित अभ्यास, खेल प्रतिभा निखारने और खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। यह पहल जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। शहरों में बड़े मैदानों की कमी और गलियों में गाडियों की भीड़ के कारण खिलाड़ी बच्चों को क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है। बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड ने इस कमी को 4842 वर्ग फुट जैसे छोटे स्थानों में पूरा किया गया है एवं स्कूली खिलाड़ियों, बच्चों के लिये बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। जहां दिन में प्रथम पाली सुबह 6 से 9 एवं द्वितीय पाली संध्या 4 से 8 बजे रात्रि तक संचालित किया जा रहा है।


बॉक्स क्रिकेट ग्राऊंड हर उम्र और समय के लिए सुलभ यह खेल 15-20 मिनट के छोटे फॉर्मेट में खेला जाता है जो व्यस्त कामकाजी लोगों के लिए तनाव कम करने का एक साधन भी है। रात में फ्लड लाइट की सुविधा के कारण इसे संध्या के बाद भी खेला जा सकता है। सुरक्षित वातावरण पलोर मेट एवं चारों तरफ जाली होने के कारण न तो गेंद खोने का डर रहता है और न ही किसी के व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान होने की संभावना तथा कम लोगों के ग्रुप के साथ यहां क्रिकेट खेला जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान का आभार जताते हुए तृपेश कुमार साहू एनआईएस क्रिकेट कोच ने खेल सुविधा के बारे में कहा  कि बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट प्रैक्टिस करने से समय की भी काफी बचत होती है। जिससे बच्चे कम समय में अधिक प्रैक्टिस कर पाते हैं। जिले के खिलाड़ियों हेतु बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड काफी उपयोगी सिद्ध हुआ है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html