google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तालाब में तैरता मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में हड़कंप...

Aug 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदा बाजार :- बलौदा बाजार शहर के पिपरहा तालाब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहाने पहुंचे लोगों ने युवक का शव तैरते हुए देखा | तत्काल पुलिस को सूचना दी गई | मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद यादव पिता सांवत यादव के रूप में हुई है | मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी साझा की गई है | मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है | जानकारी के अनुसार, आंनद यादव पिपरहा तालाब के पास मोहल्ले में रहता था |


वह अंबेडकर चौंक स्थित होटल में काम करता था | परिजनों ने बताया कि आंनद पिछले 3 दिनों से लापता था | लगातार उसकी तलाश की जा रही थी | हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी | शुक्रवार को शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है |


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया | शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और | पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है | वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी अहम खुलासा हो सकता है |

#बलौदा बाजार #तालाब #मृत्यु #brekingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html