भाजपा नेत्री दीपमाला झा ने अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर जताई आपत्ति...
राजनीतिक में विरोध कीजिए लेकिन मर्यादा मत लाघिये-भाजपा नेत्री दीपमाला झा

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- भाजपा नेत्री दीपमाला झा ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह सब मर्यादित तरीके से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित जोगी सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट साझा कर रहे हैं, जिससे युवाओं और समाज में गलत संदेश जा रहा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो को लेकर भाजपा नेत्री ने कड़ी आपत्ति जताई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी अमित जोगी की आलोचना की जा रही है।
सियासी वार करने के चक्कर में अमित जोगी सियासत की मर्यादाएं भूल गए हैं। उन्होंने कथित वोट चोरी को लेकर पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम और सीईसी का मुखौटा पहने दो लोग दिख रहे थे। इसके बाद उनकी सांकेतिक शादी करवाई। बाद में हनीमून के नाम पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
अमित जोगी के इस पोस्ट के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी भी मांगा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments