राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस.....
अडानी के मुनाफे के लिए रामगढ़ की पहाड़ियों, जानकी रसोई, सीता गुफा और सुकमा के रामाराम को संकट में झोंक दिया गया है...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। राम वन गमन पथ को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है असलियत यह है कि यह सरकार कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है। अडानी के मुनाफे के लिए कमर्शियल माइनिंग के लिए दिए नए कोल ब्लॉकों से रामगढ़ की ऐतिहासिक पहाड़ियाँ, जानकी रसोई और सीता गुफा आज अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं। कांग्रेस सरकार ने जहाँ एक ओर राम वन गमन पथ को संवारा था, वहीं यह भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की आस्था और संस्कृति को अडानी के हवाले कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता के सामने एक बहुत बड़ा सच बेनकाब हो गया है। जो लोग सत्ता में आने से पहले घर-घर राम और सनातन का राग अलापते थे, आज वही सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए प्रभु श्री राम के ननिहाल की पवित्र धरोहरों का सौदा कर रही है। हसदेव, तमनार, रायगढ़, धरमजयगढ़ सहित बस्तर के बड़े क्षेत्र में उद्योगपतियों को खदानें दी जा रही है, पहाड़ खोदे जा रहे हैं, जंगल काटे जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और पर्यावरण पर भाजपा सरकार गंभीर लापरवाही बरत रही है। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री राम का ननिहाल होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन आज भाजपा सरकार के संरक्षण में उद्योगपतियों के मुनाफे के लिए राम के चरण-कमलों से जुड़ी पवित्र भूमि को संकट में डाला जा रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के आराध्य और संस्कृति नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ अडानी का मुनाफा है। भाजपा सरकार जन भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है, जिस छत्तीसगढ़ को “राम का ननिहाल” कहकर दुनिया भर में मान दिलाया गया, उसी पवित्र भूमि को औद्योगिक प्रदूषण और खनन के हवाले किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments