छत्तीसगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय सियासी मंथन शुरू, प्रमुख नेताओं की बैठकों का दौर जारी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री के साथ सह-प्रभारी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। रविवार को राजधानी पहुँचने के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और उसके बाद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए मैराथन बैठकों की शुरुआत की।
पहले दिन की बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद संभाग व जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों के अलावा पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पुराने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग सत्रों में बैठकें हुईं। शाम के वक्त पार्टी कोर ग्रुप के साथ अहम बैठक रखकर राजनीतिक हालात और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को भी बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान भाजपा विधायकों, सांसदों और राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ अलग-अलग विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों और विचार परिवार के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments