जनता कांग्रेस की बैठक में हुआ चिंतन, मनन और आत्ममंथन...
जनहित की मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है JCCJ 2.0 - अमित |
भाजपा और कांग्रेस की नजर उत्तर छत्तीसगढ़ के कोयला, दक्षिण बस्तर के लोहा और मध्य छत्तीसगढ़ के सीमेंट पर है जबकि स्व जोगी के सोच और सपनों के अनुसार हमारी नजर छत्तीसगढ़ के गरीबों को अमीर कैसे बनाए ? उस पर है ।
लगातार 5 घंटे चली मैराथन बैठक में अनेक निर्णय हुए पारित |
प्रदेश भर के प्रतिनिधियों ने लिया भाग |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व में आज रायपुर के जोगी निवास में जेसीसीजे (JCCJ) की एक अहम मैराथन बैठक संपन्न हुई। 5 घंटे तक चले इस मंथन सत्र में पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों और सांगठनिक विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का सबसे बड़ा निर्णय यह रहा कि पार्टी अब जनहित के मुद्दों को लेकर सीधे सड़क पर उतरेगी। विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और पूरी ताकत से जनता की आवाज उठाने का संकल्प लिया है।

बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं सहित युवा, महिलाओं, गरीब, वंचितों और जोगी समर्थकों को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में प्रभावी संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा अब देश राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है अब भाषण नहीं जनता के लिए रण करना होगा, जनहित के मुद्दों पर सड़क में उतरना होगा यही JCCJ 2.0 की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा की नजर उत्तर की कोयला, दक्षिण बस्तर के लोहा और मध्य छत्तीसगढ़ के सीमेंट पर जबकि हमारी नजर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के सोच और सपने के अनुसार प्रदेश के गरीब को कैसे अमीर बनाए उस पर है ? उन्होंने कहा स्व अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के विकास एवं गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के हितों के लिए राजनीति की थी उसे आगे बढ़ाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

पार्टी के नवनियुक प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था, विद्युत क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य तथा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के मानवता, समानता और सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। जोगी जी की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाना था।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने कहा वर्तमान समय में प्रदेश की जनता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अपनी मूल विचारधारा के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पार्टी को केवल चुनावी संगठन के रूप में नहीं, बल्कि जनता की आवाज और संघर्ष के मजबूत मंच के रूप में पुनः स्थापित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय करने, आपसी समन्वय बढ़ाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों के छत्तीसगढ़ के निर्माण तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को प्रदेश की मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, वरिष्ठ नेता संजीव अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष नवनीत चाँद, टंकेश्वर भारद्वाज, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, संगठन मंत्री निलेश चौहान, जहीर खान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, संयोजक नवीन अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शमशुल आलम, महिला विभाग अध्यक्ष संतोषी रात्रे, जितेंद्र बंजारे, अनुसूचित विभाग पूर्व अध्यक्ष उदय चरण बंजारे, योगेश केवट, तामेश्वर साहू, किरण टंडन, सुशील बंजारे, विजय झाड़ी, अंशपाल, भरतलाल दिहरे, मनशु निहाल, अमन चतुर्वेदी, संतोष कश्यप, चेतन मनिहार, गुलाब टंडन, नमन पटेल, सुनील केसरवानी, होम मरकाम, अंशु पांडे, प्रशांत क्षेत्री, सुरेश कुमार जांगड़े, गन्नू राम यादव, गोवर्धन राव, उमेश राव, राजेश साहू, कृष्णा आनंद, गणेश कुमार कमेटी, सुनील मंडारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments