google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी नेता का दावा, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार की विदाई...

Nov 20, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरो-शोरो से मेहनत की है। वहीं, दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर प्रदेश में अपनी सरकार लाने के लिए सभाएं और रैलियां की है। इसी बीच टीएस बाबा के “यह मेरा आखिरी चुनाव है… समर्थक चाहते हैं, कि मैं मुख्यमंत्री बनूं वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।


बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है, कि बाबा के दु:खी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। मतदाता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। बाबा अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बाबा कांग्रेस के अच्छे नेता रहे हैं। हम चाहेंगे कि वे हमारे साथ नेता प्रतिपक्ष बनकर रहें। केदार गुप्ता ने कहा है, कि भाजपा की सरकार बन रही है। अच्छा विपक्ष होगा तो काम करने मे आनंद आता हैं। कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि मुझे लगता हैं, कांग्रेस की समीक्षा ही छग का एक्जिट पोल हैं। ये आपस में लड़ रहे हैं, इनका सर्वनाश तय है। बीजेपी विपक्ष में हैं, लेकिन आजतक कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। कुछ शिकायत आई तो आपस में बैठ के सुलझा लेंगे। कांग्रेस में अभी चुनाव परिणाम नहीं आए हैं और सिर फुटव्वल की स्थिति है।


वहीं, महिला वोटर्स के बढ़ने पर कांग्रेस के बयान पर “हमारी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई इसलिए बढ़ा वोट का प्रतिशत” पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं प्रताड़ित होती रही। युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओ के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घटी। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने महिलाओं के सम्मान की बात कही, 12 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की बात कही इसलिए महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया। इसलिए बीजेपी की सरकार बनेगी ये तय हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html