google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बिलासपुर: कोटा पुलिस ने औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई मोटरसाइकिल किया खुलासा.....

Sep 9
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोटा पुलिस ने पर्यटन स्थल औरापानी से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोटा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में यह कार्रवाई की।


जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 10 AJ 6854 से पर्यटन स्थल औरापानी घूमने गया था। घूमने के बाद जब वह शाम को वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने कोटा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से चोरी की गई मोटरसाइकिल और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लिया।


पूछताछ में कबूली चोरी

पुलिस पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालक ने औरापानी पर्यटन स्थल से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले को आगे बढ़ाया है। कोटा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html