गौवंश तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी, तस्कर गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़: जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस की नाकेबंदी तोड़ने के लिए जवानों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और एक शासकीय वाहन को टक्कर मार दी।
बरामदगी: 6 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए गए, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।
जब्ती: तस्करी में इस्तेमाल तीन पिकअप वाहन (कीमत करीब 15 लाख रुपये)। कुल 17.50 लाख रुपये का माल जब्त।
गंतव्य: तस्कर गौवंशों को रायगढ़ के ग्राम सरवानी से झारखंड के गुमला ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना और पुलिस का एक्शन -
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन सफेद रंग के पिकअप वाहनों में गौवंश झारखंड ले जाए जा रहे हैं। डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी अजय नागवंशी और कोतरारोड़ थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम सरवानी-कुलबा मेन रोड पर नाकेबंदी कर सुबह करीब 5 बजे वाहनों की जांच शुरू की।
पुलिस पर जानलेवा हमला -
पुलिस टीम ने जब तीन संदिग्ध पिकअप वाहनों (JH-05-CR-0840, JH-01-GC-5199 और OD-17-G-9320) को रोकने का प्रयास किया, तो चालकों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों की ओर वाहन दौड़ा दिए। एक जवान ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आरोपियों ने पुलिस के शासकीय वाहन (CG-03-A-0705) को भी जोरदार टक्कर मारी, लेकिन पुलिस की तत्परता से तीनों वाहन पकड़ लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी और वाहनों की तलाशी -
पहले वाहन से: 2 गौवंश बरामद। नकुल साहू और शिवा कुमार साहू गिरफ्तार।
दूसरे वाहन से: 1 गौवंश बरामद। आदित्य महतो और रूपेश लहरे गिरफ्तार।
तीसरे वाहन से: 2 गौवंश बरामद। राम महतो और राजू सतनामी गिरफ्तार।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुई FIR -
पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में सख्त कार्रवाई की गई है।
BNS की धाराएं: 281, 221, 132, 109(1)
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004: धारा 4, 6
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960: धारा 11
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments