google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रवाना: शिर्डी और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करेंगे बुजुर्ग तीर्थयात्री.....

4 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों का तीर्थ यात्रा पर जाने का सपना अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टेशन पहुँचकर इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। स्टेशन पर यात्रा पर जा रहे लोगों के चेहरों पर भारी उत्साह और खुशी नजर आ रही थी।

















इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन -

यह विशेष धार्मिक यात्रा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का भ्रमण करेंगे। इनमें शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन, शनि शिंगणापुर में शनिदेव की पूजा और नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रही सरकार -

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना उन बुजुर्गों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है, जो सालों से तीर्थ पर जाने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन किसी कारणवश जा नहीं पाते। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा एक पवित्र अनुभव है। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि सभी पात्र लोगों को हर जरूरी सुविधा के साथ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल सके।

समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना से प्रदेश के कई वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुँचने का मौका मिल रहा है। मंत्री ने सभी यात्रियों से अपना ध्यान रखने और इस आध्यात्मिक सफर का पूरा आनंद लेने की अपील की है। ट्रेन की रवानगी के समय समाज कल्याण विभाग और रेलवे के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html