बेंगलुरु: मकान मालिक ने एक कॉलेज छात्रा से की बदसलूकी.....
- BREAKING ADN NEWS
- 5 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बेंगलुरु: बेंगलुरु के शांतिनगर में एक कॉलेज छात्रा ने अपने 60 वर्षीय मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है, छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है, शिकायत के मुताबिक घटना 15 अगस्त की शाम करीब 6:25 बजे की है | छात्रा अपने अपार्टमेंट में मौजूद थी, तभी कमलेश कुमार वहां मरम्मत के अधूरे काम का निरीक्षण करने और किराया लेने पहुंचे | छात्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन अपनी ओर खींचा, छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके विरोध के बावजूद आरोपी ने उसे गले लगाया और चूमा | इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी टच किया, छात्रा के मुताबिक आरोपी ने अपार्टमेंट से निकलने से पहले उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और उसके आसपास रहना चाहता है | घटना के बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की | पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है | आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी | वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और वे मकान मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है | स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वह मकान पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है, लेकिन किसी ने लोक-लाज के डर से उसके खिलाफ शिकायत नहीं की |




.jpg)










