google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेमेतरा: ट्रांसफार्मर फटने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलसे, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने....

58 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दाढ़ी क्षेत्र के ग्राम हेमाबंद में अटल ज्योति योजना के तहत लगे ट्रांसफार्मर में अचानक हुए भीषण विस्फोट में तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद तीनों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


















क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम हेमाबंद में बिजली की आपूर्ति अचानक ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दाढ़ी बिजली सब-स्टेशन को दी। लेकिन, विभाग की ओर से गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिला कि 'अभी मिस्त्री उपलब्ध नहीं है, उसके आने के बाद ही काम हो सकेगा।' काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बिजली बहाल नहीं हुई, तो परेशान होकर किसानों ने खुद ही ट्रांसफार्मर का डीओ (DO) चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हो गया और तीनों किसान इसकी चपेट में आ गए।


बिजली कंपनी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा -

इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्राम मोहतरा निवासी किसान रामकुमार पटेल ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि दाढ़ी सब-स्टेशन के कर्मचारी अक्सर फोन तक रिसीव नहीं करते। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समय पर सुधार कार्य नहीं होता, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर खुद फॉल्ट सुधारना पड़ता है।


कार्रवाई की मांग -

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html