google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेमेतरा: स्वास्थ्य विभाग के वेतन बिलों को लेकर भ्रामक खबरों का खंडन....

Aug 23
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बेमेतरा: सोशल मीडिया पर बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिलों को लेकर प्रसारित की जा रही जानकारी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति से परे है। जिले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बिलों की आवश्यक प्रक्रिया लगातार की जा रही है। जिला कोषालय में प्रस्तुत स्वास्थ्य विभाग के समस्त बिल जिसमें वेतन संबंधी बिल भी शामिल हैं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद treasury द्वारा clear किया गया गया है। वर्तमान में treasury में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई बिल लंबित नहीं है


स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डाटा एंट्री की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है। जिले में गर्भवती महिलाओं के एएनसी (ANC) चेकअप से संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री एवं उसका सत्यापन आवश्यक है, ताकि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की समय पर निगरानी करते हुए उन्हें आवश्यकता के अनुसार बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी प्रकार छोटे बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण की जानकारी का रिकॉर्ड एवं डाटा एंट्री भी आवश्यक है, जिससे बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित वित्तीय एवं विभागीय प्रक्रियाओं को नियमानुसार समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी एवं हितग्राहियों को समय पर सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक डाटा संधारण एवं डाटा एंट्री पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय तथ्यात्मक एवं अधिकृत जानकारी पर विश्वास करने की अपील की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html