google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

बलौदाबाजार: चिरायु टीम की पहल से 7 वर्षीय मासूम का सफल हार्ट ऑपरेशन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बलौदाबाजार: गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चे का चिरायु टीम की पहल से सफल ऑपरेशन होने से नवजीवन मिला। चिरायु की यह पहल बच्चे के लिये वरदान से कम नहीं है। विकासखंड सिमगा के ग्राम केसदा स्थित दर्रीपार शासकीय प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने 7 वर्षीय छात्र खनीश यादव, पिता संतोष यादव में हृदय संबंधी बीमारी की आशंका जताई।आगे की जांच में गंभीर हृदय रोग की पुष्टि हुई। पूर्व जांच के दौरान परिजनों को बताया गया था कि बच्चे के हृदय रोग का ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में संभव नहीं है तथा इसके लिए प्रदेश से बाहर उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

इसके बाद सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन में बच्चे को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे का उपचार एवं ऑपरेशन संभव है। 1 अगस्त 2026 को बच्चे को भर्ती कराया गया तथा 5 अगस्त को सफलतापूर्वक हृदय का ऑपरेशन किया गया। 12 अगस्त को बच्चे को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस पटेल ने बताया कि चिरायु टीम ने बच्चे के उपचार की पूरी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने, भर्ती कराने से लेकर उपचार के दौरान लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर आवश्यक समन्वय किया। ऑपरेशन के बाद 12 अगस्त को डिस्चार्ज होने पर चिरायु टीम के वाहन से ही बच्चे को उसके गांव स्थित घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बच्चे के स्वस्थ होने पर उसके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है। चिरायु टीम में चिकित्सक डॉ. अनुराग साहू, देवहूति वर्मा, फार्मासिस्ट सुधा कंवर एवं एमएलटी आकांक्षा बांधे शामिल रहे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html