google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बालोद: एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्र की मौत पर बवाल, परिजनों ने रैगिंग को बताया खुदकुशी की वजह....

46 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र की आत्महत्या का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है। डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में पढ़ने वाले विनय कुमार की मौत से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। परिवार का सीधा आरोप है कि हॉस्टल में सीनियर्स की रैगिंग और लगातार प्रताड़ना के कारण ही विनय ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडीलोहारा और गुंडरदेही के विधायक भी परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए उनके समर्थन में उतर आए।

















क्या है पूरी घटना और परिजनों के आरोप ?

बीते 14 सितंबर की सुबह पीटी (PT) क्लास से लौटने के बाद विनय का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच शुरू की थी। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि 9 सितंबर को सीनियर्स ने विनय के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद होने का दावा किया गया है। परिवार का कहना है कि अगर हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल ने इस मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया होता, तो आज उनका बेटा जिंदा होता।


प्रशासनिक कार्रवाई: वार्डन को हटाया गया -

कलेक्ट्रेट परिसर में हुए भारी विरोध के बीच डौंडीलोहारा की विधायक अनिला भेड़िया और गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी ग्रामीणों की मांग के साथ खड़े नजर आए। स्थिति को संभालने के लिए बालोद की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और एसपी किरण गंगाराम चौहान ने प्रदर्शनकारियों से सीधे बात की। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का सख्त आश्वासन दिया है। इसके साथ ही, तत्काल प्रभाव से हॉस्टल वार्डन को वहां से हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई के भरोसे के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।


मोबाइल और नशे के एंगल से भी हो रही तफ्तीश -

इस दर्दनाक घटना में पुलिस जांच के दौरान कुछ अन्य सवाल भी खड़े हुए हैं। यह बात सामने आई है कि विनय हॉस्टल से फोन पर किसी महिला मित्र के संपर्क में था। अब सबसे बड़ा सवाल हॉस्टल की सुरक्षा और नियमों पर उठ रहा है कि इतनी पाबंदियों के बीच परिसर में मोबाइल कैसे पहुंचा? इसके अलावा, ग्रामीणों ने हॉस्टल के अंदर नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की भी गंभीर शिकायत की है।


बालोद एसपी किरण गंगाराम चौहान ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी एक बिंदु पर नहीं, बल्कि रैगिंग, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, हॉस्टल में नशे के चलन और प्रबंधन की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html