बागबाहरा: नाश्ता ठेले की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 3 सितम्बर 2026 को दो मामलों में अवैध रूप से आम लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई किया है | जिसमे बागबाहरा से तेन्दूकोना मार्ग शिलाप डेरा के पास विष्णु दास मानिकपुरी पिता जलदास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं 08 जवाहर चौक बागबाहरा को अपने नास्ता ठेला में आम लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा, जिसमे आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का पौवा प्रत्येक मे 50-50 मिली शराब भरी हुई कीमती 75 रूपये, 05 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास कीमती 10 रूपये, कुल सम्पति 85 रूपये को जप्त कर धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया | इसी तरह बागबाहरा से तेन्दूकोना मार्ग शिलाप डेरा के पास अर्जुन जगवानी पिता स्व0 मोतीलाल जगवानी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 लालपुर बागबाहरा को अपने नास्ता ठेला में आम लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा, आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का पौवा प्रत्येक मे 50-50 मिली शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये, 05 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास कीमत 10 रूपये, कुल सम्पति 60 रूपये को जप्त कर आरोपी अर्जुन जगवानी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |





.jpg)








Comments